डेली टीवी, जालंधर। जालंधर के किशनपुरा इलाके में एक घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग तेजी से पूरे घर में फैल गई और इसी दौरान सिलेंडर फटने से 3 लोग झुलस गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार संकरी गलियों और नीचे लटकती बिजली की तारों के कारण मौके तक पहुंचने में दिक्कत आई।










