इंसानियत अभी जिंदा है: जालंधर कैंट में राजस्थान के वैष्णो देवी यात्री से लूट, पर जांगिड़ समाज ने थाम लिया हाथ!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। पंजाब के जालंधर कैंट इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने शहरवासियों को झकझोर कर रख दिया, लेकिन अंत में मानवता की जीत ने सबका दिल जीत लिया। राजस्थान से साइकिल पर सवार होकर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले एक श्रद्धालु के साथ जालंधर कैंट में लूटपाट की वारदात हुई।

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, लेकिन इस दुख की घड़ी में श्री विश्वकर्मा मंदिर और जांगिड़ महासभा फरिश्ता बनकर सामने आई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दर्द, पसीज गया लोगों का दिल

लूट की इस खौफनाक वारदात के बाद पीड़ित श्रद्धालु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में अपनी यात्रा के दौरान सब कुछ खो देने का दर्द साफ झलक रहा था। जैसे ही यह वीडियो श्री विश्वकर्मा मंदिर और जांगिड़ महासभा के सदस्यों तक पहुंचा, उन्होंने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाने का फैसला किया।

मदद के लिए आगे आए समाज के दिग्गज

समिति के प्रधान सुभाष जांगिड़ के नेतृत्व में समाज के लोग एकजुट हुए और पीड़ित की आर्थिक सहायता की। उन्होंने न केवल नकद राशि देकर मदद की, बल्कि पीड़ित का हौसला भी बढ़ाया ताकि वह अपनी आस्था की यात्रा को जारी रख सके।

मदद करने वालों की सूची में सुभाष जांगिड़ (प्रधान) समेंत शंकर लाल जी जांगिड़,महेश कुमार जांगिड़,मांगीलाल जी जांगिड़,सवाल जांगिड़,परमेश्वर लाल जांगिड़,मुकेश जी जांगिड़ मदद के लिए आगे आए।

जालंधर के लोगों ने यह साबित कर दिया कि अपराधियों के खौफ से कहीं बड़ा अपनों का प्यार और सेवा भाव है। जांगिड़ महासभा के इस कदम की पूरे शहर में सराहना हो रही है।

लोग कह रहे हैं कि जहाँ एक ओर अपराधियों ने दहशत फैलाई, वहीं इन समाजसेवियों ने इंसानियत की अलख जगाकर पीड़ित के आंसू पोंछ दिए।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश