डेली टीवी, जालंधर। जालंधर में हिंदू संगठनों की सतर्कता से गौ-तस्करी का एक गंभीर मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ से जम्मू-कश्मीर जा रहे एक संदिग्ध ट्रक को जालंधर के पठानकोट चौक के पास घेराबंदी कर रोका गया।

ट्रक में गायों को बेहद क्रूरता से भरकर ऊपर नीले तिरपाल से ढका गया था, ताकि बाहर से सामान्य मालवाहक प्रतीत हो। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में ट्रक ड्राइवर को पकड़कर जालंधर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और वैध दस्तावेजों की पड़ताल के साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हिंदू संगठनों ने पूरे तस्करी नेटवर्क को बेनकाब करने की मांग की है।










