डेली टीवी, कपूरथला। कपूरथला जिले के भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखपाल सिंह खैरा के घर के पास सोमवार सुबह प्रशासन की कार्रवाई से सियासी माहौल गरमा गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में घर के पास गली में लगाए गए गेट को जेसीबी से गिरा दिया गया।

विधायक और उनके समर्थकों ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई बिना किसी पूर्व नोटिस के की गई।मौके पर गौरव तूरा की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई के दौरान विधायक के समर्थकों और स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

विधायक सुखपाल खैरा भी इस समय अपने घर पर मौजूद थे।कार्रवाई से पहले विधायक ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बिना किसी नोटिस और कथित गलत कारणों से उनके घर के हिस्से को गिराने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने समर्थकों से इस कार्रवाई का शांतिपूर्ण विरोध करने का आह्वान किया।










