चंद्र ग्रहण 2026: आज दिखेगा अद्भुत नजारा, जानें समय, सुरक्षा और राशियों पर असर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, नई दिल्ली/चंडीगढ़: 3 मार्च 2026 को साल का अहम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो भारत में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। इसके अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका के कई हिस्सों में भी यह खगोलीय घटना देखी जा सकेगी।

ग्रहण का समय दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक रहेगा। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ने से उसका रंग और स्वरूप बदलता हुआ नजर आएगा, जो आकाश प्रेमियों के लिए खास अनुभव होगा।

विशेषज्ञों के अनुसार चंद्र ग्रहण को देखना पूरी तरह सुरक्षित है। यह सूर्य ग्रहण से अलग होता है, क्योंकि इसमें सूर्य की किरणें सीधे आंखों पर नहीं पड़तीं। इसलिए इसे बिना किसी विशेष चश्मे या उपकरण के खुले आसमान के नीचे आसानी से देखा जा सकता है।

बच्चे भी सुरक्षित रूप से इसका आनंद ले सकते हैं।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। चावल, गेहूं, दूध, चीनी, घी, वस्त्र और धन का दान विशेष फलदायी बताया गया है।

ज्योतिषियों के मुताबिक वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। धन लाभ, करियर में प्रगति, रुके हुए कार्यों की पूर्ति और पारिवारिक सहयोग के संकेत मिल रहे हैं।

यह चंद्र ग्रहण धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है। ऐसे में आज शाम आसमान की ओर नजर उठाकर इस अद्भुत नजारे का आनंद लेना न भूलें।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश