जालंधर डबल मर्डर में गैंगस्टर की एंट्री: जोगा फोलड़ीवाल ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर दी खुली धमकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। न्यू दशमेश नगर में हुए चर्चित डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा सामने आया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने सोशल Media पर पोस्ट डालकर सौरभ और सिमरनजीत उर्फ पप्पू की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

गैंगस्टर ने दावा किया कि यह हमला उसके इशारे पर किया गया और इसके पीछे जेल के अंदर हुई पुरानी रंजिश है।पोस्ट में जोगा ने लिखा कि दोनों मृतकों ने उसके साथी सुखमन बराड़ को जेल में नुकसान पहुंचाया था और यह उसी का बदला है।

उसने यह भी दावा किया कि पप्पू कभी उसके गिरोह का हिस्सा था। इतना ही नहीं, पोस्ट में सौरभ के साथियों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि “अब उनकी बारी है”, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

गैंगस्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में यह भी दावा किया कि सौरभ की हत्या के लिए सुपारी किलर को 15 राउंड गोलियां और एक पिस्टल उपलब्ध करवाई गई थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को बस्ती क्षेत्र के न्यू दशमेश नगर में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सिमरनजीत सिंह उर्फ पप्पू और सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिमरनजीत की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई, जबकि सौरभ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद मामला डबल मर्डर में तब्दील हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर पहले से रेकी कर रहे थे और पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में 7 नामजद आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जबकि 2 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी के लिए जालंधर और आसपास के जिलों में लगातार छापेमारी की जा रही है।

वहीं, मृतकों के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वारदात से एक दिन पहले हुए झगड़े की शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई।

अब गैंगस्टर की पोस्ट ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है और पुलिस के सामने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश