डेली टीवी, जालंधर। जालंधर में पुराने विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार निहंग बाने में आए एक युवक ने राहुल नामक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से राहुल घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सत्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक इस घटना का संबंध मकसूदा सब्जी मंडी में हुए एक पुराने हत्या मामले से जोड़ा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।










