डेली टीवी, जालंधर। जालंधर में एक युवक पर घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट करने और युवती से छेड़छाड़ की कोशिश करने के आरोप लगे हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उस पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसने हमला कर दिया और मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

घायल मां-बेटी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका मेडिकल और MLR किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।










