नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। कुछ राज्यों में वैट के कारण बढ़ोतरी ₹5.30 तक पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि हाल के हफ्तों में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 50% तक वृद्धि हुई है, जिससे निजी तेल कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ गया था। भारत अपनी लगभग 88% तेल जरूरत आयात करता है, इसलिए वैश्विक हालात का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है।
सरकार के मुताबिक पेट्रोल-डीजल डीरेगुलेटेड उत्पाद हैं और कीमतें तय करने का अधिकार तेल कंपनियों के पास है।
चांदी ₹10 हजार बढ़कर ₹2.35 लाख पर पहुंची:10 ग्राम सोना ₹6 हजार महंगा होकर ₹1.46 लाख का हुआ।










