डेली टीवी, लुधियाना। पंजाब में 24 अप्रैल को आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के तहत राज्यव्यापी मॉक ड्रिल होगी। रात 8 बजे से 8:15 बजे तक 15 मिनट का ब्लैकआउट रहेगा। सायरन बजते ही चिन्हित इलाकों में गैर-जरूरी लाइटें बंद करनी होंगी और जनरेटर-टॉर्च जलाने पर भी रोक रहेगी।

Ludhiana में Punjab Agricultural University सहित कई इलाकों में अभ्यास होगा। ड्रिल में National Disaster Response Force, पुलिस और अन्य विभाग हिस्सा लेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, यह केवल अभ्यास है।










