जालंधर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: राजू चौहान के घर रेड, 60 पेटियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। जालंधर के वेस्ट हलके में पुलिस और एक्साइज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजू चौहान के घर पर छापा मारा। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस रेड के दौरान घर से भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद की गईं।

मौके से 50 से 60 पेटियां अवैध व्हिस्की की जब्त की गईं और राजू चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया।कार्रवाई के दौरान एक्साइज विभाग के अधिकारी मनजीत सिंह के साथ एसपी, एसीपी आतिश भाटिया और संबंधित थाना एसएचओ भी मौजूद रहे।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी रिहायशी इमारत का इस्तेमाल अवैध शराब के स्टॉक के लिए कर रहा था। पहले भी इस स्थान पर चेकिंग की जा चुकी थी, लेकिन इस बार बड़ी खेप हाथ लगी है।

एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि नाखा वाले बाग, मधुबन कॉलोनी में स्थित घर में अवैध कारोबार की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई की।

जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

मौके से 4 सिलेंडर सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया है। नगर निगम की टीम को भी सूचित किया गया है, जो रिहायशी भवन के दुरुपयोग को लेकर अपनी कार्रवाई करेगी। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश