डेली टीवी, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी पर सख्ती दिखाते हुए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने कहा कि अब प्राइवेट स्कूल सालाना अधिकतम 5% फीस ही बढ़ा सकेंगे।

साथ ही पिछले तीन वर्षों में तय सीमा से अधिक वसूली गई फीस अभिभावकों को वापस करनी होगी। सरकार जल्द ही इस संबंध में नया कानून लाने जा रही है।
इसके अलावा स्कूल अब किसी एक दुकान से किताबें या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी अभिभावकों को मजबूर नहीं कर सकेंगे।










