डेली टीवी, जालंधर/चंडीगढ़। जालंधर के BSF चौक IED ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार उमरदीन उर्फ मिट्टू और अनिल शर्मा को कोर्ट ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। पुलिस अब विस्फोटक सप्लाई, इस्तेमाल कार और पूरे आतंकी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

दोनों आरोपियों के मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।










