लाजपत नगर लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: नशेड़ी नाती ने ही रची थी एनआरआई नानी को लूटने की साजिश, वारदात के बाद पार्टी की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। जालंधर के लाजपत नगर में 14 जनवरी को दिनदहाड़े हुई एनआरआई महिला से लूट की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पीड़िता का रिश्ते में नाती लगने वाला युवक ही मास्टरमाइंड निकला, जिसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही नानी को लूट लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में 27 वर्षीय गुरदीप सिंह (निजात्म नगर), 23 वर्षीय कृष्णा नेपाली (न्यू रसीला नगर) और 19 वर्षीय सोनू कुमार महतो (ग्रोवर कॉलोनी, मूल निवासी मुजफ्फरपुर) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।

एडीसीपी सिटी-2 हरिंदर सिंह गिल के अनुसार, लुटेरों ने 65 वर्षीय प्रवीण खन्ना के घर में घुसकर सोने की दो चूड़ियां, टॉप्स, अंगूठी और अलमारी से करीब 18 हजार रुपये नकद लूटे थे।

जांच में सामने आया कि गुरदीप नशे का आदी है और बेरोजगार था। नानी के गहने देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने दोस्तों के साथ साजिश रची।

वारदात के बाद तीनों ने लूट का सामान खर्च कर पार्टी की और नशे का सेवन किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आठ दिन की कड़ी जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

लूट में इस्तेमाल बाइक बरामद हो चुकी है, जबकि सोने के गहनों की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश