गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में बड़ा अलर्ट: सरहिंद रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका, मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, फतेहगढ़ साहिब। गणतंत्र दिवस से ठीक 48 घंटे पहले पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देती एक गंभीर घटना सामने आई है। फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद इलाके में रेलवे लाइन पर हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। इस धमाके में एक मालगाड़ी का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि इंजन चालक को चोटें आई हैं।

सूत्रों के अनुसार, धमाके में RDX जैसे शक्तिशाली विस्फोटक के इस्तेमाल का संदेह जताया जा रहा है।घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे उस समय हुई, जब एक मालगाड़ी नई बिछाई गई विशेष मालगाड़ी रेलवे लाइन से गुजर रही थी।

जैसे ही ट्रेन खानपुर फाटकों के पास पहुंची, अचानक जबरदस्त धमाका हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रेलवे ट्रैक का करीब तीन से चार फीट हिस्सा पूरी तरह उड़ गया। धमाके के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रेलवे तथा पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई।

धमाके में घायल इंजन चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है, हालांकि धमाके के कारणों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

गणतंत्र दिवस से पहले हुई इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है और पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश