डेली टीवी, ब्यूरो। पंजाब में 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक लोगों को भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL) द्वारा जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में रोज़ाना 8 से 10 घंटे तक पावर कट लगाए जाएंगे।

लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, बठिंडा, पटियाला और मोहाली समेत कई बड़े शहर इस कटौती की जद में रहेंगे। कुछ जिलों में 3 दिन, जबकि कई जगह 5 से 6 दिन तक बिजली बाधित रहेगी।
मांग 6,000 MW, उत्पादन 3,300 MW
PSPCL के मुताबिक इस समय पंजाब में बिजली की मांग लगभग 6,000 मेगावाट है, जबकि राज्य का उत्पादन करीब 3,300 मेगावाट ही है। कमी को पूरा करने के लिए सेंट्रल पूल से लगभग 2,700 मेगावाट बिजली खरीदी जा रही है।
विभाग का कहना है कि यह कटौती मेंटेनेंस कार्यों के कारण की जा रही है, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति को और बेहतर व सुचारू बनाया जा सके।
लोगों से अपील
बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अपने जरूरी काम पहले निपटा लें और बिजली की बचत करें।










