गुलशन मीर अस्पताल में भर्ती: पिता की सेहत पर सुल्ताना नूरां का भावुक संदेश, हाल-चाल जानने पहुंचे मास्टर सलीम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। जालंधर से एक भावुक खबर सामने आई है। मशहूर सूफी गायिका Sultana Nooran ने अपने पिता की बिगड़ती सेहत को लेकर लोगों से दुआ करने की अपील की है। नूरां सिस्टर्स के पिता इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार बताया जा रहा है।

इस बीच Master Saleem की दो वीडियो भी सामने आई हैं, जिनमें वह अस्पताल में गुलशन मीर के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मास्टर सलीम बिना किसी पाइप के दिखाई दे रहे हैं और उनसे मिलने पहुंचे लोग उनकी सेहत में सुधार की कामना कर रहे हैं।

वहीं सुल्ताना नूरां ने एक वीडियो संदेश में बताया कि उनका भी हाल ही में मेजर एक्सीडेंट हुआ था और वह मौत के मुंह से वापस लौटी हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता से बेहद प्यार करती हैं और जल्द ही उनसे मिलने पहुंच रही हैं।

जानकारी के मुताबिक उनका इलाज किडनी अस्पताल में चल रहा है और डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी है।

बीते दिन रितु मीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील की और क्यूआर कोड भी साझा किया। बताया जा रहा है कि क्यूआर कोड हटाने को लेकर उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं।

हालांकि, नूरां सिस्टर्स की ओर से चंदा इकट्ठा करने को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश