डेली टीवी, जालंधर। ईडी की जालंधर टीम ने पंजाब के चर्चित CLU मामले में सनटेक सिटी इंडियन कोऑपरेटिव हाउसिंग बिल्डिंग सोसाइटी के प्रमोटर अजय सहगल को गिरफ्तार कर लिया है।अजय सहगल पर जमीन मालिकों और खरीदारों के साथ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं।

जांच में सामने आया है कि करीब 30.5 एकड़ जमीन के लिए नकली हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगाकर CLU हासिल किया गया। सूत्रों के मुताबिक मामले में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले की आशंका है।
फिलहाल Enforcement Directorate पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी को मोहाली अदालत में पेश किया जाएगा।










