नई दिल्ली/चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: देश में पेट्रोल और डीजल फिर महंगे हो गए हैं। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया गया। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है।

New Delhi में अब पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। तेल कंपनियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और पश्चिम एशिया के तनाव के कारण दाम बढ़ रहे हैं।










