डेली टीवी, नई दिल्ली। NEET 2026 पेपर लीक और CBSE मूल्यांकन प्रणाली में कथित गड़बड़ियों को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं का प्रदर्शन जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए आंदोलन को शांतिपूर्ण रखने की अपील की।

प्रदर्शन को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि यह केवल परीक्षा विवाद नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।

बड़ी संख्या में छात्र, युवा और समर्थक जंतर-मंतर पर जुटे और शिक्षा सुधार की मांग उठाई।










