डेली टीवी, जालंधर । पंजाब के जालंधर में आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष AAP विधायक रमन अरोड़ा और कांग्रेस के पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों पेश हुए। दोनों नेताओं से आय से अधिक संपत्ति और वित्तीय लेन-देन से जुड़े मामलों में पूछताछ की गई।

रमन अरोड़ा से पहले भी लंबी पूछताछ हो चुकी है, जबकि किक्की ढिल्लों के खिलाफ भी संपत्ति संबंधी मामले की जांच जारी है।

एक ही दिन सत्ता और विपक्ष के नेताओं का ED के सामने पेश होना पंजाब की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।










