डेली टीवी, दिल्ली। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार तड़के बाइक सवार दो बदमाशों ने 24HS Fitness जिम के बाहर करीब 7 राउंड गोलियां चलाकर सनसनी फैला दी। इस जिम के ब्रांड एंबेसडर मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा हैं।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।
पोस्ट में गुरु रंधावा और अभिनेता सलमान खान का जिक्र करते हुए धमकी भरे संदेश भी लिखे गए हैं।
हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन जिम के शीशे टूट गए और मौके से कई खाली कारतूस बरामद हुए हैं।
दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और रंगदारी, गैंगवार व आपसी रंजिश समेत सभी पहलुओं पर जांच जारी है। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।










