डेली टीवी, जालंधर। जालंधर के न्यू राजन नगर में पुलिस ने दो गोदामों में प्रतिबंधित मांझा (डोर) के गट्टू पड़े हुए हैं। गोदाम बंद होने के कारण पुलिस उन्हें खुलवाने के लिए कोर्ट पहुंच गई है। थाना बस्ती बाबा खेल की लैदर कांप्लेक्स चौकी पुलिस की कार्रवाई भी शक घेरे में है।

गोदाम के अंदर प्रतिबंधित डोर होने की प्रबल संभावना है और पुलिस कोर्ट से ऑर्डर के बाद गोदाम को खोलने की बात कर रही है ताकि तब तक गोदाम खाली हो सके।
इस मामले में पुलिस पर राजनीतिक दबाव की बात भी सामने आ रही है क्योंकि गोदाम किसी नेता का बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और प्रतिबंधित डोर को लेकर जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
एएसआई लैदर कांप्लेक्स चौकी के मुताबिक मामला देर रात का है और सीनियर पुलिस अधिकारियों को इसके बारे में बता दिया गया था। अब सवाल यह है कि कार्रवाई में इतनी देरी क्यों?










