जनता से सीधे संवाद की मिसाल: कड़ाके की ठंड में भी जालंधर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, सुनी समस्याएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। कड़ाके की ठंड के बावजूद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में लोक मिलनी के दौरान आम लोगों से सीधा संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि लोक मिलनियां पारदर्शी और जवाबदेह शासन की मजबूत नींव हैं, जो पंजाब के विकास को नई रफ्तार देती हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जनता से सीधे जुड़कर उनकी परेशानियों को समझना सरकार की प्राथमिकता है। मुफ्त बिजली, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुधारों के जरिए सरकार आम लोगों का बोझ कम कर रही है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऐसी जनहितकारी पहलें जारी रहेंगी और पंजाब को एक बार फिर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया जाएगा।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश