328 पावन स्वरूप मामले में एसआईटी की कार्रवाई तेज, एसजीपीसी कार्यालय पहुंचकर रिकॉर्ड की जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, अमृतसर/चंडीगढ़। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 गायब पावन स्वरूपों से जुड़े संवेदनशील मामले में पंजाब सरकार द्वारा गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी प्रमुख व एआईजी विजिलेंस जगतप्रीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य कार्यालय पहुंचकर मामले से जुड़े अहम रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच शुरू की।

सूत्रों के मुताबिक एसआईटी अब तक करीब 50 पावन स्वरूपों का पता लगा चुकी है, जो अलग-अलग लोगों के घरों में रखे गए हैं। इन स्वरूपों की मर्यादा के अनुसार बरामदगी के लिए एसआईटी ने एसजीपीसी से सहयोग मांगा है।

इसी सिलसिले में अमृतसर और चंडीगढ़ स्थित एसजीपीसी कार्यालयों में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं और कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है।

यह मामला सिख संगत की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा होने के कारण जांच को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया जा रहा है। पहले हुई जांच के बाद अब एसआईटी हर पहलू की गहन पड़ताल कर रही है ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।

अकाल तख्त साहिब के आदेशों के बाद एसजीपीसी ने जांच में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। शिरोमणि कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि जहां भी पुलिस को सहयोग की जरूरत होगी, वहां कमेटी पूरा समर्थन देगी।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश