राष्ट्रपति के जालंधर दौरे से पहले सुरक्षा सख्त, 14 से 16 जनवरी तक जिला ‘नो फ्लाइंग जोन’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। भारत के माननीय राष्ट्रपति के जालंधर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-सह-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत मिले अधिकारों का उपयोग करते हुए जिला जालंधर को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया है।

आदेशों के अनुसार 14 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक जिले की सीमाओं में किसी भी प्रकार के ड्रोन, रिमोट कंट्रोल एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर या अन्य उड़ने वाले उपकरणों के संचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी।

यह प्रतिबंध केवल माननीय राष्ट्रपति और अन्य वीवीआईपी के आधिकारिक हेलीकॉप्टरों व विमानों पर लागू नहीं होगा।

गौरतलब है कि माननीय राष्ट्रपति 16 जनवरी 2026 को जालंधर पहुंच रहे हैं, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश