विवादों में घिरे पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों: चंडीगढ़ के कार शोरूम में अफीम रखने का आरोप, FIR की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, चंडीगढ़/जालंधर। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर प्रेम ढिल्लों एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। ओल्ड स्कूल और कॉपीराइट जैसे हिट गानों से पहचान बनाने वाले प्रेम ढिल्लों हाल ही में चंडीगढ़ के डिफेंडर कार शोरूम पहुंचे थे, जहां से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खास बात यह है कि यह वीडियो खुद सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। वायरल वीडियो में प्रेम ढिल्लों शोरूम में कार की जानकारी लेते और सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान उनके हाथ में एक पैकेट नजर आता है, जिसमें काले रंग की वस्तु भरी हुई दिखाई देती है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद एक एडवोकेट ने दावा किया है कि सिंगर के हाथ में मौजूद पदार्थ अफीम है और वे इसे प्रमोट कर रहे हैं। एडवोकेट ने इस मामले को गंभीर बताते हुए चंडीगढ़ के डीजीपी को शिकायत सौंपी है और सिंगर प्रेम ढिल्लों के खिलाफ अफीम को बढ़ावा देने के आरोप में FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि 24 घंटे के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

फिलहाल, इस पूरे विवाद पर सिंगर प्रेम ढिल्लों की ओर से कोई आधिकारिक बयान या सफाई सामने नहीं आई है, जिससे मामला और भी चर्चा में बना हुआ है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश