मोहाली के 10 स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल: पुलिस अलर्ट, स्कूल बंद कर जांच शुरू, CM को भी…!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, मोहाली। मोहाली में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के 10 निजी स्कूलों को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। ई-मेल में मोहाली में बम विस्फोट और 13 फरवरी को दिल्ली स्थित संसद को निशाना बनाने जैसी बातें लिखी गई थीं।

मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी। अभिभावकों को तुरंत संदेश भेजकर सूचना दी गई, जबकि सुबह स्कूल पहुंचे कई विद्यार्थियों को गेट से ही वापस भेज दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। डीएसपी सिटी हरसिमरन बल लर्निंग पाथ स्कूल पहुंचे, जबकि डीएसपी सिटी वन पृथ्वी चहल पैरागॉन स्कूल पहुंचे।

पुलिस ने संबंधित स्कूल परिसरों को घेरकर अंदर गहन जांच शुरू कर दी। सुरक्षा कारणों से किसी भी व्यक्ति को स्कूल गेट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

जिला शिक्षा अधिकारी गिन्नी दुग्गल के अनुसार, पैरागॉन, लर्निंग पाथ, माइंड ट्री, जीडी गोयनका, विवेक स्कूल, इंडस सहित कुल 10 स्कूलों को यह ई-मेल प्राप्त हुआ। जिन स्कूलों को मेल मिली, उन्हें तत्काल बंद कर दिया गया है।

साथ ही अन्य स्कूलों को भी अपने आधिकारिक ई-मेल की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले की रिपोर्ट डीसी मोहाली को भेजी गई है।

ई-मेल में आपत्तिजनक व भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया गया था। इसकी जांच साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं। प्रशासन ने नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश