शिक्षा में लापरवाही पर बड़ा एक्शन: लुधियाना में शिक्षा मंत्री ने BPEO किया सस्पेंड, टीचर्स को नोटिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, लुधियाना।पंजाब सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर सख्त रुख अपनाया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने माछीवाड़ा क्षेत्र के ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर (BPEO) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। यह कार्रवाई इंदिरा कॉलोनी स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल के औचक निरीक्षण के बाद की गई।

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि स्कूल के कई छात्र साधारण पंजाबी पाठ भी सही ढंग से नहीं पढ़ पा रहे थे। इस पर शिक्षा मंत्री ने नाराजगी जताते हुए इसे बेहद चिंताजनक स्थिति बताया।

उन्होंने कहा कि जब बच्चे अपनी मातृभाषा तक नहीं पढ़ पा रहे, तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात कैसे की जा सकती है। मंत्री बैंस ने स्कूल में तैनात तीन शिक्षकों को भी न्यूनतम शैक्षणिक स्तर सुनिश्चित न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

साथ ही, स्कूल रिकॉर्ड में छात्रों का प्रदर्शन अच्छा दिखाने और जमीनी हकीकत में अंतर पाए जाने पर जांच के आदेश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान खराब रोशनी, गंदगी और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भी मंत्री ने तुरंत सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्टाफ की कमी का बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा और शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश