फगवाड़ा गेट में अवैध निर्माण का बड़ा खेल: सील तोड़कर खड़ी कर दी तीसरी मंजिल, निगम की सैटिंग उजागर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। जालंधर के फगवाड़ा गेट इलाके में MK इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर लगे निगम की सील को तोड़कर दोबारा अवैध निर्माण शुरू कर दिया गया है। आरोप है कि नगर निगम की टीम के कुछ अधिकारियों को मोटी रकम देकर और एक दलाल के जरिए सैटिंग करवाई गई, जिसके बाद नाजायज निर्माण करते हुए सात दुकानों की तीसरी मंजिल तक तैयार कर दी गई।

कांग्रेस सरकार के दौरान इस इमारत पर कार्रवाई करते हुए सील लगाई गई थी, लेकिन अब उसी सील को उखाड़कर नगर निगम की मिलीभगत से निर्माण कराया जा रहा है। दुकानदार ने अपने रुतबे का हवाला देते हुए खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाईं और लाखों रुपये की रिश्वत का खेल चला।

जालंधर नगर निगम मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित फगवाड़ा गेट मार्केट में इस समय कई कमर्शियल इमारतें अवैध रूप से खड़ी की जा रही हैं।

स्थानीय लोगों ने इन मामलों की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर पंजाब विजीलैंस ब्यूरो तक की, क्योंकि शिकायतों के बावजूद नगर निगम के अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे थे।

अब मामला विजीलैंस ब्यूरो तक पहुंचने के बाद हड़कंप मचा हुआ है और इन अवैध इमारतों पर बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश