गुरदासपुर एनकाउंटर: ASI–होमगार्ड जवान के हत्यारे को पुलिस ने किया ढेर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, गुरदासपुर। गुरदासपुर में ASI और होमगार्ड जवान की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रणजीत सिंह को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह पुराना शाला इलाके में उस समय हुई, जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी।

पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। गोली लगने से घायल रणजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले आदियां गांव की पुलिस चौकी में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान अशोक कुमार और ASI गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी दिलावर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है, जिससे पूछताछ के दौरान रणजीत और इंद्रजीत के नाम सामने आए थे।

एनकाउंटर के दौरान SHO दोरांगला की गाड़ी पलट गई, हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल हत्या के कारणों की जांच जारी है और पुलिस अधिकारी जल्द ही मीडिया को विस्तृत जानकारी देंगे।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश