डेली टीवी, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सतलुज–यमुना लिंक (SYL) नहर के मुद्दे को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री बरिंद्र गोयल और पंजाब सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों को आपसी बातचीत के जरिए SYL विवाद का समाधान निकालने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।










