जालंधर में 80 पेटी शराब बरामदगी मामले में आबकारी विभाग ने सौंपी कानूनी राय, बिना परमिट माल ढोने और होलोग्राम मिटाने पर ठेकेदार पर कसेगा शिकंजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। जालंधर में 80 पेटी अवैध शराब बरामद होने के मामले में आबकारी विभाग ने पुलिस को अपनी कानूनी राय सौंप दी है। जांच में सामने आया है कि ठेकेदार ने शराब की बोतलों के होलोग्राम और बैच नंबर मिटाकर एक ठेके से दूसरे ठेके पर बिना परमिट माल ले जाकर नियमों का गंभीर उल्लंघन किया है।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में लाइसेंस धारक के खिलाफ पंजाब आबकारी एक्ट 1914 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई बनती है।

जालंधर कमिश्नरेट के स्पेशल सेल द्वारा पकड़ी गई 80 पेटी शराब के मामले में सहायक आबकारी कमिश्नर (जालंधर रेंज-1) के कार्यालय ने अपनी कानूनी रिपोर्ट जारी कर दी है। यह पत्र स्पेशल सेल के इंचार्ज के उस पत्र के जवाब में भेजा गया है, जिसमें बरामद शराब पर आगे की पुलिस कार्रवाई के लिए कानूनी राय मांगी गई थी।

आरोपी सफेद रंग की कार में ले जा रहे थे अवैध शराब

 

मामले के अनुसार, शहीद भगत सिंह नगर जिले के गांव नीले वाड़े रत्तेवाल निवासी बलराम पुत्र पलविंदर कुमार को पुलिस ने काबू किया था। आरोपी एक सफेद रंग की टाटा मैक्स पिकअप गाड़ी (नंबर PB-07-CG-2081) में ‘पंजाब किंग’ मार्का शराब की 80 पेटियां लेकर जा रहा था।

सुच्ची पिंड-3 के ठेके पर ले जाया जा रहा था शराब

 

जांच में पता चला कि यह शराब सुच्ची पिंड-2 के ठेके (लम्मा पिंड ग्रुप) से लोड की गई थी और इसे सुच्ची पिंड-3 के ठेके पर ले जाया जा रहा था। स्पेशल सेल की टीम ने गाड़ी सहित शराब को जब्त किया, तो पाया गया कि पेटियों और बोतलों पर लगे होलोग्राम और बैच नंबर मिटाए हुए थे और वे संदिग्ध लग रहे थे।

 

आबकारी विभाग ने अपनी राय में स्पष्ट किया है कि पंजाब आबकारी एक्ट 1914 और नियमों के अनुसार, कोई भी लाइसेंस धारक बिना परमिट या पास के एक ठेके से दूसरे ठेके पर शराब की थोक (बल्क) सप्लाई नहीं कर सकता। इसके अलावा, बोतलों के लेबल, कैप्सूल, होलोग्राम याो बैच नंबर से छेड़छाड़ करना ‘पंजाब लिकर लाइसेंस रूल्स 1956’ के नियम 37(23) का सीधा उल्लंघन है।

पुलिस कार्रवाई की गई

 

विभाग ने यह भी बताया कि इस तरह से थोक बिक्री करना ‘पंजाब इंटॉक्सिकेंट लाइसेंस एंड सेल्स ऑर्डर 1956’ के ऑर्डर-1 के भी खिलाफ है, जिसमें खुदरा बिक्री की सीमा तय की गई है। इन सभी उल्लंघनों को देखते हुए आबकारी विभाग ने पुलिस को सूचित किया है कि संबंधित लाइसेंस धारक के खिलाफ पंजाब आबकारी एक्ट, 1914 के तहत बनती कानूनी कार्रवाई की जाए।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें