डेली टीवी, नई दिल्ली। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को तेज शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 1,810.97 अंक (2.52%) चढ़कर 73,758.52 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 512.50 अंक (2.29%) बढ़कर 22,843.90 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

अमेरिका-ईरान तनाव के जल्द सुलझने की उम्मीदों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इस बीच रुपया भी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे मजबूत होकर 94.70 पर पहुंच गया।वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1.25% और चांदी 0.42% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।










