सेक्टर-37 में धमाका: भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में ब्लास्ट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, चंडीगढ़। बुधवार शाम सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में जोरदार धमाका होने से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया।

चंडीगढ़ की एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने एहतियातन पूरे इलाके को सील कर दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शाम करीब पांच बजे यह विस्फोट हुआ। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और भाजपा कार्यालय को भी कोई क्षति नहीं पहुंची। फिलहाल स्कूटी के मालिक और धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

घटना के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश