लुधियाना में अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका: 2 की मौत, कई घायल, मलबे में दबे लोगों की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, लुधियाना। गांव जोधां से आसी कलां और नारंगवाल लिंक रोड पर स्थित एक अवैध पटाखा फैक्टरी में मंगलवार देर रात जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

धमाके से मकान की छतें और दीवारें गिर गईं और पूरा ढांचा मलबे में तब्दील हो गया।घटना के समय फैक्टरी में बाहरी राज्यों के मजदूर, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, पटाखे बनाने का काम कर रहे थे।

शुरुआती जानकारी के अनुसार दो लोगों की मौत की सूचना है, हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या और नामों की पुष्टि नहीं की है। एक युवक का शव लुधियाना सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है, जिसकी पहचान 18 वर्षीय मोहम्मद कैफ पुत्र जमील के रूप में हुई है।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है और मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। सूचना मिलते ही डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा, थाना जोधां प्रभारी साहिबमीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

लुधियाना और जगरांव से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी राहत कार्य में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि यह मकान एक एनआरआई परिवार का है, जो विदेश में रहता है और इसे किराये पर दिया गया था।

ग्रामीण पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और मकान किराये पर देने वालों की जांच शुरू कर दी गई है। भारी मात्रा में पटाखा सामग्री मलबे में दबे होने के कारण आर्मी को भी बुलाया गया है।

बारिश और तूफान के चलते राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन सुबह से जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया जाएगा।

इलाका निवासियों का कहना है कि फैक्टरी में गतिविधियां पहले से संदिग्ध थीं, लेकिन प्रशासन को इसकी भनक नहीं लगी।

प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या गैस सिलेंडर फटने को धमाके की वजह माना जा रहा है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश