डेली टीवी, जालंधर/चंडीगढ़। कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नए आदेशों के अनुसार सभी प्राइमरी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे।

वहीं मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह फैसला बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।










