पंजाब में घना कोहरा और शीत लहर का प्रकोप जारी, स्कूल छुट्टियों को लेकर पोस्ट वायरल; देखें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर/चंडीगढ़। पंजाब में इन दिनों घने कोहरे और कड़ाके की शीत लहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। लगातार गिरते तापमान और कोहरे के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दूसरी ओर, छुट्टियां समाप्त होने के बाद स्कूल तो खोल दिए गए हैं, लेकिन ठंड के चलते बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। इसी बीच शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें 21 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का दावा किया गया है।

जब इस पोस्ट की पड़ताल की गई तो सामने आया कि यह पूरी तरह फर्जी है।जानकारी के अनुसार यह फेक पोस्ट जट्ट_एडिट्ज_13 नामक अकाउंट से शेयर की गई है।

सरकार या शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने को लेकर फिलहाल कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश