डेली टीवी, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पैतृक गांव Satoj से अंडरग्राउंड बिजली वायरिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत कर पंजाब में बिजली क्रांति का आगाज किया। सीएम मान ने कहा कि इस योजना से गांवों में बिजली के खंभों, ढीली तारों और भ्रष्टाचार की पुरानी व्यवस्था का अंत होगा।

करीब 8 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के तहत 41 किलोमीटर लंबी बिजली लाइनें जमीन के नीचे बिछाई जाएंगी और सैकड़ों बिजली के खंभे हटाए जाएंगे। सरकार का दावा है कि इससे हादसे कम होंगे, किसानों की फसलें आग से सुरक्षित रहेंगी और गांवों की तस्वीर बदलेगी।










