डेली टीवी, लुधियाना। लुधियाना में छह दिन पहले गनपॉइंट पर अगवा की गई पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर का शव नीलो नहर से बरामद हुआ है। परिवार ने शव की पहचान कर ली है।


परिजनों का आरोप है that मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा शादी का दबाव बना रहा था। शादी से इनकार करने पर उसने साथियों संग मिलकर सिंगर का अपहरण कर हत्या कर दी।
परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि वारदात के बाद आरोपी कनाडा फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।










