डेली टीवी, जालंधर। जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के पास हुए IED ब्लास्ट मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। गिरफ्तार आतंकी उमरदीन उर्फ मिट्ठू ने कबूल किया कि पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए उसका ब्रेनवॉश किया और ब्लास्ट से पहले ₹50 हजार भेजकर वारदात को अंजाम देने के लिए उकसाया।

पुलिस ने आरोपी से ₹40 हजार कैश और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है। जांच एजेंसियां अब CCTV फुटेज, बैंक खातों और सोशल मीडिया लिंक खंगाल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक भट्टी ISI के लिए भारत में स्लीपर सेल तैयार करने में जुटा है।










