डेली टीवी, जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने NEET परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत दी है। पंजाब सरकार ने फैसला लिया है कि 20, 21 और 22 जून को NEET एग्जाम देने जा रहे विद्यार्थियों का पंजाब रोडवेज बसों में किराया माफ रहेगा।

छात्र सिर्फ अपना एडमिट कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। CM मान ने कहा कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई पैसे की कमी की वजह से नहीं रुकनी चाहिए।










