डेली टीवी, जालंधर/चंडीगढ़। पंजाब में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश ने लोगों को राहत दी। Ludhiana और Moga समेत कई इलाकों में मौसम सुहावना रहा, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार के बाद फिर से तापमान तेजी से बढ़ेगा।

Faridkot में सबसे ज्यादा 45.9°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि कई जिलों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। कुछ जिलों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना भी जताई गई है।










