अमृतसर में रिश्तों का कत्ल: संपत्ति विवाद में बेटे ने मां की ली जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। पंजाब की पवित्र नगरी अमृतसर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी 65 वर्षीय मां की कथित तौर पर तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात अमृतसर के ग्रामीण क्षेत्र के गांव मोहना-भंडारियां की है।

जानकारी के अनुसार 14 मार्च को परमजीत कौर अपने निर्माणाधीन मकान में मौजूद थीं। दोपहर में मजदूरों के जाने के बाद वह मृत अवस्था में मिलीं।

जांच में सामने आया कि उनका गला दबाकर हत्या की गई थी, जबकि घर से सोने के गहने भी गायब थे। एसएसपी देहात सुहैल मीर के मुताबिक, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हरमनप्रीत सिंह और गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतका का बेटा सुमनदीप सिंह भी इस साजिश में शामिल था। पुलिस ने उसे भी काबू कर लिया है।प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद को हत्या की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और आगे की जांच जारी है

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश