डेली टीवी, जालंधर। पंजाब के खेल जगत के लिए बड़ी खुशखबरी है। करीब 40 वर्षों बाद राज्य को फिर से राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। (बीएआई) ने 38वीं सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप पंजाब को सौंपी है।

पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता 9 से 12 दिसंबर 2026 तक में आयोजित होगी। इसमें 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 350 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 1987 में जालंधर ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी की थी।
इस प्रतियोगिता में अंडर-13 वर्ग के लड़के और लड़कियों के सिंगल्स व डबल्स मुकाबले होंगे। विजेताओं को कुल 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। खिलाड़ियों, कोच और अधिकारियों के रहने-खाने की व्यवस्था पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा की जाएगी।
रितिन खन्ना ने कहा कि इस आयोजन से राज्य के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों का अनुभव मिलेगा और उन्हें देश के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर प्राप्त होगा।
गौरतलब है कि स्टेडियम में पिछले पांच वर्षों में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से सुधार कार्य किए गए हैं। अब यहां 10 कोर्ट, जिम, फिजियोथेरेपी सेंटर और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।










