डेली टीवी, जालंधर (राहुल)। Johl Market, Jalandhar, Punjab, India स्थित एक मशहूर सोया ट्रीट शॉप में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब एक ग्राहक ने खरीदे गए सोया पनीर में बाल मिलने का आरोप लगाया।

ग्राहक का कहना है कि शिकायत करने पर दुकानदार ने माफी मांगने के बजाय बदतमीजी की।घटना के बाद बाजार में कुछ समय के लिए हंगामा रहा।
पीड़ित ने प्रशासन से खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी खाने-पीने की चीजों में स्वच्छता सुनिश्चित करने की अपील की है।










