पंजाब में गैस क्रांति की तैयारी: लुधियाना–जालंधर तक पाइपलाइन विस्तार, 39 लाख PNG कनेक्शन का लक्ष्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, चंडीगढ़। पंजाब में इंडस्ट्री को गैस की किल्लत से राहत देने के लिए सरकार ने पाइपलाइन नेटवर्क के बड़े विस्तार का ऐलान किया है। उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि दोराहा तक गैस लाइन पहुंच चुकी है और अब लुधियाना के औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने के बाद जालंधर को भी कवर किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि रिहायशी इलाकों में गैस की कोई कमी नहीं है।सरकार ने इस वर्ष 39 लाख PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से 1.30 लाख कनेक्शन पहले ही जारी किए जा चुके हैं। शहरों की हर गली तक पाइपलाइन पहुंचाने का काम तेजी से जारी है।

LPG से सस्ती पड़ेगी PNG

सरकार के मुताबिक, अगर एक परिवार हर महीने एक LPG सिलेंडर पर करीब ₹1000 खर्च करता है, तो उतनी ही खपत की PNG पर लगभग ₹850 खर्च होंगे। यानी हर महीने करीब ₹150 और सालाना लगभग ₹1800 की बचत संभव है।

PNG कनेक्शन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से लिया जा सकता है। फुल पेमेंट स्कीम में लगभग ₹7090 खर्च आते हैं, जबकि EMI विकल्प भी उपलब्ध है।

सरकार का दावा है कि पाइपलाइन विस्तार से इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी और आम उपभोक्ताओं को सस्ती व निर्बाध गैस सप्लाई सुनिश्चित होगी।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश