जालंधर देहात पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी: 5 माह बाद घर से दफनाया शव बरामद, आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। जालंधर देहात पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विरक के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक (तफ्तीश) विनीत अहिलावत और डीएसपी ऊंकार सिंह बराड़ के नेतृत्व में थाना सदर नकोदर की टीम ने आधुनिक तकनीकी तरीकों से आरोपी गुरदेव सिंह को ट्रेस कर गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता अमनप्रीत सिंह ने 1 अप्रैल 2026 को शिकायत दी थी कि उसका चाचा अमरजीत सिंह (45), जो पिछले 20 वर्षों से गुरदेव सिंह के साथ काम कर रहा था, नवंबर 2025 से लापता है। शक के आधार पर थाना सदर नकोदर में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 13 नवंबर 2025 को उसने अमरजीत सिंह की हत्या कर शव को अपने घर (गांव गांधरा) में बाथरूम के पास 5-6 फीट गहरा गड्ढा खोदकर प्लास्टिक के बोरे में दफना दिया।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट पवनदीप सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खुदाई कर शव बरामद किया। मौके पर संबंधित पंचायतें भी मौजूद रहीं। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड से कराया जाएगा और डीएनए सैंपल लिए जाएंगे।

आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश