दिनदहाड़े PNB बैंक में 7 लाख की लूट: स्कूटी सवार बदमाशों ने कैशियर पर तानी पिस्टल, CCTV में कैद वारदात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। शहर में सोमवार (6 अप्रैल) को दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दो अज्ञात लुटेरे स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे। दोनों ने मुंह ढका हुआ था। एक आरोपी बैंक के बाहर निगरानी करता रहा, जबकि दूसरा अंदर जाकर सीधे कैशियर के पास पहुंचा और सारा कैश देने की मांग की।

कैशियर द्वारा आनाकानी करने पर लुटेरे ने पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद कैश काउंटर पर रखा करीब 7 लाख रुपए से भरा बैग उठाकर फरार हो गया।

घटना के समय बैंक में 3 से 4 ग्राहक भी मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पूरी वारदात बैंक के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

सूचना मिलते ही डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शहर में नाकाबंदी कर दी गई है और अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश