जालंधर: इमिग्रेशन दफ्तर में 2 पक्षों में सरेआम चले लात-घूंसे, नौजवान घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। बस स्टैंड के पास स्थित इमिग्रेशन दफ्तर में हाथापाई की घटना सामने आई है। जहां युवक का दफ्तर के कर्मियों से हाथापाई हो गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सिख नौजवान दफ्तर में आता है और कर्मी से हाथापाई करने लग जाता है। जिसके बाद स्टाफ के कर्मियों द्वारा उसे घेर लिया गया और ग्रीन कमीज पहने नौजवान ने किसी चीज से सिख नौजवान पर हमला कर दिया।

वीडियो में घटना को लेकर आवाज सुन रही है। जिसमें मनिंदर का नाम लेकर नौजवान द्वारा हमला करने को लेकर सिख नौजवान आरोप लगा रहा है। घटना में घायल सिख नौजवान सिर से खून निकलने पर हैरान रह गया।

वहीं सिख नौजवान के साथी ने उसे छोड़ने के लिए कहा और कर्मियों द्वारा दफ्तर का दरवाजा बंद करने के लिए कहा गया। जिसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई और कर्मियों को सिख नौजवान ने पर्चा दर्ज करवाने के लिए कहा। वहीं कर्मियों द्वारा कहा गया वह पर्चा दर्ज करवा लें।

बताया जा रहा हैकि ग्रीन कमीज पहने नौजवान के साथ सिख नौजवान का पहले भी विवाद हो चुका है। इस दौरान वीडियो में तीसरे व्यक्ति द्वारा उस पर हमला करने के सिख नौजवान ने आरोप लगाए है। ्हालांकि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा बस स्टैंड पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। लेकिन सरेआम गुंडागर्दी को लेकर प्रशासन की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश